Tuesday, January 28, 2020

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र व शिक्षा मनोविज्ञान Part-1


1) वाइगोत्स्की के अनुसार किसी शब्द का अर्थ
A. व्याकरण आधारित होता है
B. वक्ता पर निर्भर होता है
C. शब्दकोश के अनुसार होता है
D. सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ से उपजता है

2) हिन्दी भाषा की कक्षा में एक बच्चा बोलते समय अपनी मातृभाषा के शब्दों का प्रयोग करता है| ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?
A. उसे टोकेंगे और उसकी मातृभाषा के शब्दों के स्थान पर हिन्दी के शब्दों का प्रयोग दृढ़ता से करवाएँगे
B. उसकी भाषिक अभिव्यक्ति पर ध्यान नहीं देंगे और पाठ जारी रखेंगे
C. उसे टोकेंगे नहीं और उसकी मातृभाषा शब्दों के स्थान पर हिन्दी के शब्दों का प्रयोग कर वाक्य को दोहराएँगे
D. उसे टोकेंगे नहीं और उसकी मातृभाषा के शब्दों का ही प्रयोग स्वयं भी करेंगे

3) . निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थानों के लिए उपयुक्त शब्दों वाला विकल्प चुनिए | ".......... में बोली जाने वाली, ............... के बीच और पडोसी की भाषाओं तथा। ............. में प्रयुक्त की जाने वाली भाषा के के बीच के फासले को काटने का भरपूर प्रयास किया जाना चाहिए|"
A. घर, समुदाय, पाठ्य-पुस्तक
B. समुदाय, दोस्तों, साहित्य
C. स्कुल, समुदाय, पाठ्य-पुस्तक
D. घर, दोस्तों, स्कूल

4) भाषा का पोर्टफोलियो हो सकता है
A. प्रपत्रों का आकर्षक संग्रह
B. परियोजना कार्यों का संगठित संग्रह
C. प्रश्नानुसार लिखित उत्तरों का संग्रह
D. प्रपत्रों का संगठित और क्रमबद्ध संग्रह

5) भाषा-अर्जन और भाषा-अधिगम में अन्तर का आधार नहीं है
A. सांस्कृतिकता
B. कुशलता
C. स्वाभाविकता
D. सहजता

6) समृद्ध बाल-साहित्य का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है
A. नैतिक मूल्यों का विकास
B. भाषा संरचना का विकास
C. कल्पना-शक्ति का विकास
D. सृजनात्मक भाषा-प्रयोग का विकास

7) भाषा-शिक्षक की भूमिका में महत्वपूर्ण यह है कि वह
A. पाठ्य-पुस्तक आधारित आकलन के स्थान पर स्वयं बहुविकल्पीय प्रश्न तैयार करे
B. पाठ्य-पुस्तक को ही आकलन का एकमात्र आधार माने
C. पाठ्य-पुस्तक को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करा दे
D. पाठ्य-पुस्तक की सीमा से स्वतंत्र होकर विविध सन्दर्भों में भाषा-प्रयोग को महत्व दे

8) दो भाषा बोलने वाले बच्चे केवल अन्य भाषाओं पर अच्छा नियन्त्रण रखते हैं, बल्कि शैक्षिक स्तर पर वे
A. अधिक बुद्धिमान होते हैं
B. अधिक परिश्रमी होते हैं
C. अधिक अंक प्राप्त करते हैं
D. अधिक रचनात्मक होते हैं

9) आगमन विधि में हम बढ़ते हैं
A. भाषा से व्याकरण की ओर
B. व्याकरण से भाषा की ओर
C. नियम से उदाहरणों की ओर
D. उदाहरणों से नियम की ओर

10) बच्चों में सृजनात्मक अभिव्यक्ति का विकास करने के लिए सर्वश्रेष्ठ विधि है
A. पढ़ी गई कहानी को संक्षेप में लिखना
B. भूकम्प आने पर जो तबाही हुई उसके बारे में अपने अनुभव लिखना
C. दो दिन के अवकाश के लिए पत्र लिखवाना
D. मेरा आदर्श विद्यालय पर निबन्ध लिखवाना

No comments:

Post a Comment

Popular Posts